विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: ट्रेन में पहचान छिपाकर काम कर रहा था भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी, CBI ने किया गिरफ्तार

Published: Fri, 07 Aug 2026 10:28 AM (IST)

सीबीआई ने 2021 के चुनाव बाद हिंसा में भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की हत्या के एक और आरोपी अरूप को असम से दिल्ली जा रही ट्रेन से गिरफ्तार किया है।

भाजपा कार्यकर्ता के हत्या के आरोपी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

भाजपा कार्यकर्ता के हत्या के आरोपी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । कोलकाता के कांकुड़गाछी में वर्ष 2021 की चुनाव बाद हिंसा और भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की हत्या के मामले में सीबीआइ ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने अरूप को असम से दिल्ली जा रही एक ट्रेन से गिरफ्तार किया।

वह अपनी पहचान छिपाकर ट्रेन में कोच अटेंडेंट के रूप में काम कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर सीबीआइ ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सूत्रों के अनुसार, ट्रांजिट रिमांड पर उसे कोलकाता लाया जाएगा।

विधानसभा चुनाव 2021 के परिणाम घोषित होने के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा के दौरान कांकुड़गाछी में अभिजीत की हत्या का आरोप लगा था। पहले मामले की जांच नारकेलडांगा थाना पुलिस कर रही थी, लेकिन बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर जांच सीबीआइ को सौंप दी गई।

मामले में पुलिस ने शुरुआत में 15 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। बाद में सीबीआइ ने सितंबर 2021 में पहली और पिछले वर्ष जुलाई में दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। जांच एजेंसी अब तक इस मामले में कई आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- 'कुछ मामलों में समझौता करने से नहीं रुकेगी CBI जांच', सुप्रीम कोर्ट की बिल्डर्स को सख्त चेतावनी