झूलन को 10 लाख का इनाम देगा कैब
कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शरीक होंगी और उस मौके पर झूलन को सम्मानित किया जाएगा।
By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 28 Jul 2017 11:22 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 11:22 AM (IST)
कोलकाता, [जागरण संवाददाता]। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को इंग्लैंड में हालिया संपन्न महिला विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के लिए 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
आगामी 8 अगस्त को होने वाले कैब के वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शरीक होंगी और उस मौके पर झूलन को सम्मानित किया जाएगा। कैब ने इस बीच कल्याण चौधरी के नाम की बंगाल टीम के वरिष्ठ चयनकर्ता के तौर पर घोषणा की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें