विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भवानीपुर चुनाव याचिका: धांधली के आरोपों पर लिखित जवाब के लिए CM शुभेंदु को एक अक्टूबर तक का समय

Published: Tue, 29 Sep 2026 07:35 PM (IST)

कलकत्ता हाई कोर्ट ने भवानीपुर चुनाव याचिका पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी के आरोपों पर लिखित जवाब दाखिल करने के लिए 1 अक्टूबर तक का समय दिया है।

जवाब दाखिल करने के लिए CM शुभेंदु को एक अक्टूबर तक का समय।

जवाब दाखिल करने के लिए CM शुभेंदु को एक अक्टूबर तक का समय।

HighLights

  1. शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर चुनाव याचिका पर जवाब के लिए समय।

  2. ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया, मतगणना में धांधली का आरोप लगाया।

  3. अदालत ने ईवीएम, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भवानीपुर विधानसभा चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनाव याचिका पर विजयी भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लिखित जवाब दाखिल करने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक अक्टूबर, गुरुवार तक समय दिया है। न्यायमूर्ति गौरांग कांत ने मंगलवार को यह अनुमति दी।

ममता की ओर से अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया और मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि मतगणना के दिन काउंटिंग एजेंट को केंद्र से बाहर कर दिया गया और ममता को भी मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।

पिछली सुनवाई में अदालत ने चुनाव से जुड़े ईवीएम, सीसीटीवी फुटेज समेत दस्तावेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था।

शुभेंदु को जवाब दाखिल करने की अनुमति

शुभेंदु के अधिवक्ता जयदीप कर ने अगस्त में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। अदालत ने तब तीन सप्ताह का समय दिया था। मंगलवार को शुभेंदु की ओर से फिर लिखित जवाब के लिए समय मांगा गया, जिस पर अदालत ने गुरुवार तक की मोहलत दी।

ममता की ओर से मंगलवार को उनके अधिवक्ता कल्याण के पुत्र शीर्षण्य बंद्योपाध्याय अदालत में उपस्थित हुए। भवानीपुर विधानसभा सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 मतों से पराजित किया था।