Move to Jagran APP

भाजपा की रैली से ठीक पहले पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ पर बम फेंका, हमले में चार कार्यकर्ता घायल

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के श्यामनगर में शनिवार को भाजपा की रैली से ठीक पहले पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ पर बम फेंका गया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 08:46 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 08:46 PM (IST)
भाजपा की रैली से ठीक पहले पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ पर बम फेंका, हमले में चार कार्यकर्ता घायल
भाजपा की रैली से ठीक पहले पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ पर बम फेंका, हमले में चार कार्यकर्ता घायल

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के श्यामनगर  में शनिवार को भाजपा की रैली से ठीक पहले पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ पर बम फेंका गया। हमले में कम से कम चार भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, यह घटना श्यामनगर बिजलीघर के पास हुई।  रैली में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह मौजूद थे। रैली श्यामनगर से भाटपाड़ा तक होने वाली थी। राज्य में हाल ही में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में रैली का आयोजन किया गया था।

loksabha election banner

बताते चलें कि इससे पहले 5 जुलाई की शाम को उत्तर 24 परगना के हालीशहर में उपद्रवियों द्वारा अर्जुन सिंह की कार पर हमला किया गया था। अर्जुन सिंह, जो पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं, कार के अंदर न होने के कारण बच गए। भाजपा ने आरोप लगाया है कि हमला तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था। 

वहीं दूसरी ओर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के राधामोहनपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के बैठक स्थल से  50 मीटर की दूरी पर पुलिस ने दो देसी कट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों जिले के बेलदा के रहने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.