बंगाल को हिसा मुक्त करने महात्मा गांधी की राह चली भाजपा
जागरण संवाददाता कोलकाता पश्चिम बंगाल में भाजपा की गाधी संकल्प यात्रा बुधवार से शुरू हुई। प
जागरण संवाददाता, कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा की गाधी संकल्प यात्रा बुधवार से शुरू हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मिदनापुर संसदीय क्षेत्र के करणगढ़ महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना एवं तिरंगा फहराकर इस पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा 26 अक्टूबर तक चलेगी। महात्मा गाधी की 150वीं जयंती के अवसर पर यह पदयात्रा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य गाधी जी के आदर्श एवं सिद्धात को आम जनता तक पहुंचा है। सासद एवं भाजपा नेता दिलीप घोष ने बंगाल को हिंसा मुक्त करने एवं सत्याग्रह का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गाधी ने 100 वर्ष पहले अहिसा आदोलन व सत्याग्रह शुरू किया था, लेकिन आज पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा हिंसा हो रही है। प्रशासनिक एवं राजनीतिक हिसा के मामले में यह राज्य प्रथम स्थान पर है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल को हिंसामुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प के साथ यह यात्रा शुरू की गई है। घोष ने कहा कि इस यात्रा के दौरान हिंसा से राज्य को मुक्ति दिलाने के साथ ही स्वच्छता, प्लास्टिक व नशा मुक्त राष्ट्र तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए जा रहे हैं। भाजपा स्वस्थ समाज और देश का निर्माण करना चाहती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि यह यात्रा राज्य के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 150 किलोमीटर की दूरी तय की करेगी। यात्रा के दौरान राज्य के सभी 42 संसदीय क्षेत्रों में 6500 किलोमीटर यात्रा तय की जाएगी। इसमें पार्टी के सासद, विधायक, प्रदेश नेता, जिला नेता व स्थानीय नेता, कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। देशभर में यह यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू हुई है। पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा के कारण इस यात्रा को विलंब से शुरू किया गया। इस दिन केंद्रीय राज्यमंत्री देवश्री चौधरी ने कालियागंज में इस यात्रा को शुरू किया। नदिया जिले के रानाघाट के नोनाघाट बाजार इलाके से भी गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई। पुरुलिया के घोषाल मोड़ से भी यह यात्रा निकाली गई। इस तरह प्रथम दिन विभिन्न इलाकों से भाजपा की ओर से पदयात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इधर, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2021 के विधानसभा चुनाव के पूर्व जनसंपर्क बढ़ाने के लिए भाजपा ने यह यात्रा शुरू की है।