Move to Jagran APP

पुरुलिया में फिर मिला भाजपा कार्यकर्ता का पेड़ से लटकता शव

-तृणमूल के लोगों पर हत्या का आरोप -बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ता की मौत से तनाव जेएनए

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 05:39 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 05:39 PM (IST)
पुरुलिया में फिर मिला भाजपा कार्यकर्ता का पेड़ से लटकता शव
पुरुलिया में फिर मिला भाजपा कार्यकर्ता का पेड़ से लटकता शव

-तृणमूल के लोगों पर हत्या का आरोप

loksabha election banner

-बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ता की मौत से तनाव

जेएनएन, कोलकाता : पुरुलिया जिले के आड़षा थानान्तर्गत सिरकावाद ग्राम पंचायत के सेनावना गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता का शव पेड़ पर लगे फंदे से लटकता पाया गया। सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का शिशुपाल सहिस (22) है जो सेनावना ग्राम का निवासी था। उसके पिता जादव सहिस सिरकावाद पंचायत के भाजपा सदस्य हैं। पिछले चुनाव में वे निर्वाचित हुए थे। उनके बेटे शिशुपाल का शव सेनावना गांव के समीप पेड़ से लटकते हुए पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया सदर अस्पताल में भेजकर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि शिशुपाल बुधवार से लापता था। पुरुलिया जिला भाजपा अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती का आरोप है कि लोकसभा चुनाव में आतंक का माहौल पैदा करने के लिए तृणमूल के गुंडों ने भाजपा के युवा कार्यकर्ता की हत्या कराई है। इससे पहले पंचायत चुनाव के समय बलरामपुर में भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो एवं दुलाल कुमार के शव फंदे से लटकते पाए गए थे। इधर, उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र में गुरुवार को एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है। बताया गया है कि घोषपाड़ा रोड पर बस के धक्के से अजय राय (21) की मौत हो गई। वह बैरकपुर स्टेशन से उत्तर दिशा की तरफ जा रहा था। तभी कुछ दूरी पर 81 नंबर रूट की बस ने पीछे से धक्का मार दिया। स्थानीय लोग उसे बीएन बोस महकमा अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कई सरकारी एवं निजी बसों में तोड़फोड़ की। उन्होंने रोड अवरोध भी किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर काफी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंचे थे। बताया गया है कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.