भाजपा नेता दिलीप घोष अपने बयान पर कायम, बोले- पूरा भारत लगाए 'जय श्रीराम' का नारा
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा है कि पूरा भारत 'जय श्रीराम' का नारा लगाए।
कोलकाता, एएनआइ। भाजपा नेता दिलीप घोष अपने बयान पर कायम हैं। उनके मुताबिक, पूरा भारत 'जय श्रीराम' का नारा लगाए। उन्होंने कहा था कि गुजरात से गुवाहाटी तथा कश्मीर से कन्याकुमारी तक 'जय श्रीराम' का नारा बुलंद है। इसमें जो भी बाधा बनेगा, वह इतिहास बन जाएगा।
आदत बदल ले तृणमूल, नहीं तो भाजपा बदल देगी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस अपनी आदत बदल ले, नहीं तो भाजपा उसे बदल देगी। घोष शनिवार को बशीरहाट के मालंचा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को संभल जाने की चेतावनी देते हुए कहा कि गुजरात, महाराष्ट्र व दिल्ली इत्यादि राज्यों में भाजपा 'शाकाहारी' है, लेकिन बंगाल में वह 'शाकाहारी' नहीं है। भाजपा यहां घास नहीं खाती है। तृणमूल अपनी आदत सुधार ले, नहीं तो भाजपा उसे सुधार देगी।
'जय श्री राम' उद्घोष का विरोध करने वाला इतिहास हो जाएगा
गुजरात से गुवाहाटी तथा कश्मीर से कन्याकुमारी तक 'जय श्रीराम' का नारा बुलंद है। इसमें जो भी बाधा बनेगा, वह इतिहास बन जाएगा। घोष ने कहा कि 11 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य हैं। घोष ने माकपा की स्थिति पर भी खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा कि माकपा का राज्य में अब कोई अस्तित्व नहीं रह गया है।
दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव व राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने घोष के बयान की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह से घोष भरी सभा में बयानबाजी कर रहे हैं, वह उन्माद है। इससे सांप्रदायिक विवाद हो सकता है। राज्य सरकार की नजर में सभी बराबर हैं। सरकार राज्य में सांप्रदायिक सद्भावना को ध्यान में रखते हुए ही कोई काम करती है।
BJP's Dilip Ghosh stands by his statement, reiterating "anyone opposing 'Bharat Mata ki Jai', 'Jai Sri Ram' will be history" pic.twitter.com/ePuwZkYtS6— ANI (@ANI_news) April 24, 2017
यह भी पढ़ेंः बाल-बाल बचे दिल्ली-कोलकाता एयर इंडिया विमान के यात्री
पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें