विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: बीजेपी कार्यकर्ता पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:55 PM (IST)

नदिया के कृष्णानगर में एक महिला से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है।

कृष्णानगर में महिला से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला

कृष्णानगर में महिला से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला

HighLights

  1. कृष्णानगर में महिला से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला

  2. आरोपी भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक की तस्वीर से धमकाया

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की

जागरण संवाददाता, नदिया। बंगाल के कृष्णानगर के कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है।

आरोपित बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। आरोप है कि आरोपित पीड़िता को कृष्णानगर दक्षिण विधानसभा के एमएलए के साथ फोटो दिखाकर धमकाता था।

महिला से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला

कोतवाली पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म और हत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक, घटना शुक्रवार को हुई।

आरोपित कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके में तीस साल की एक महिला के घर गया था। उस समय महिला का पति घर पर नहीं था। उसका नाबालिग बेटा दूसरे कमरे में था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह रात में घर की बालकनी में सो रही थी। आरोपित उनके घर की दीवार फांदकर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब वह इसकी शिकायत करने गई तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। उसने कुछ लोगों के साथ घर पर हमला भी किया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपित पीड़िता का करीबी था। हालांकि, कुछ दिनों से उनके रिश्ते खराब हो गए थे। इसके बाद से ही उस आदमी ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता के स्वजन का दावा है कि आरोपी युवक इलाके में प्रभावशाली है और सत्ताधारी पार्टी का कार्यकर्ता है।

पीड़िता ने कहा कि बीजेपी विधायक की उस आदमी के साथ कई तस्वीरें हैं। वह मुझे डराने के लिए उन्हें दिखाता था। वह कहता था कि उसे कुछ नहीं होगा। पुलिस में शिकायत करने के बाद भी, उसके राजनीतिक प्रभाव के कारण कार्रवाई करने में देरी हो रही है।

पुसिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। आरोपित की तलाश की जा रही है।