विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में निवेश लाने वाराणसी जाएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:52 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य बंगाल में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से वाराणसी का दौरा करेंगे। वे वहां बंगाली ...और पढ़ें

बंगाल में निवेश लाने वाराणसी जाएंगे शमिक भट्टाचार्य (फाइल फोटो)

बंगाल में निवेश लाने वाराणसी जाएंगे शमिक भट्टाचार्य (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शमिक भट्टाचार्य बंगाल में निवेश हेतु वाराणसी का दौरा करेंगे।

  2. बंगाली कारोबारियों, बनारसी साड़ी उद्योग से जुड़े लोगों से मिलेंगे।

  3. राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश संभावनाओं पर चर्चा होगी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य शनिवार को वाराणसी जाएंगे। दुर्गा पूजा से पहले प्रस्तावित इस दौरे में वह वहां रह रहे बंगाली कारोबारियों, बनारसी साड़ी उद्योग से जुड़े व्यवसायियों और छोटे-मझोले उद्योग क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में बंगाल में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है।

वाराणसी में कई बंगाली कारोबारी बनारसी साड़ी के कारोबार से जुड़े हैं। शमिक उनसे मुलाकात कर बंगाल में निवेश के अवसरों पर बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे बंगाली समुदाय के लोगों से भी उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है।

व्यावसायिक पहल पर भी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बंगाल की साड़ी और बनारसी साड़ी कारोबार को आपस में जोड़ने की किसी व्यावसायिक पहल पर भी चर्चा हो सकती है। केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष के बजट में बंगाल और वाराणसी के बीच संपर्क व्यवस्था बेहतर करने के लिए अलग कारिडोर बनाने की घोषणा की है। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद इस दिशा में गतिविधियां तेज होने का दावा किया जा रहा है।

निवेश के लिए विभिन्न राज्यों और विदेशों का दौरा

शमिक भट्टाचार्य इससे पहले भी बंगाल में निवेश आकर्षित करने के लिए दिल्ली, मुंबई और यूरोप के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर चुके हैं। पार्टी का कहना है कि राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कारोबारियों और निवेशकों से संपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में अब वाराणसी का दौरा प्रस्तावित है।