बंगाल:तृणमूल का नाम-चिन्ह फ्रीज होने पर बीजेपी का कार्यक्रम, पुरोहित बुलाकर कराया 'जोड़ा फूल' का श्राद्ध
चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह 'जोड़ा फूल' फ्रीज किए जाने के बाद, पश्चिम बंगाल के ...और पढ़ें

भाजपा ने किया तृणमूल के जोड़ा फूल चिन्ह का श्राद्ध
HighLights
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जोड़ा फूल' चिन्ह का श्राद्ध किया।
चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल चिन्ह फ्रीज होने पर आयोजन।
हिंगलगंज में पुरोहित बुलाकर पारंपरिक रस्मों से श्राद्ध।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चुनाव जोड़ा फूल फ्रीज किए जाने के बाद बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम अनोखा राजनीतिक कार्यक्रम किया।
बांग्लादेशी की सीमा से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट के हिंगलगंज ब्लाक के सांडेलरबिल ग्राम पंचायत के आमबेड़िया इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरोहित बुलाकर जोड़ा फूल प्रतीक का बाकायदा श्राद्ध कराया। कार्यक्रम को लेकर इलाके में कौतूहल के साथ राजनीतिक चर्चा भी शुरू हो गई है।
श्राद्ध की पारंपरिक रस्मों के अनुरूप आयोजन किया गया और जोड़ा फूल के प्रतीक को सामने रखकर विभिन्न अनुष्ठान किए गए।
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि तृणमूल कांग्रेस की प्रतीक के ‘अवसान’ का संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। पुरोहित को बुलाकर श्राद्ध कराने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता देखी गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं की इस राजनीतिक ‘रचनात्मकता’ को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस तरह हिंगलगंज में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच नारों के साथ श्राद्ध के मंत्र भी सुनाई दिए। भाजपा के इस कार्यक्रम पर ममता तृणमूल या डेमोक्रेटिक तृणमूल की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
