Move to Jagran APP

West Bengal: भाजपा की परिवर्तन यात्रा और बंगाल भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमला, तीन जख्मी

West Bengal भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर कुछ लोगों ने हमला किया वहीं दूसरी तरफ इसी जिले के मिनाखां अंचल में बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर भी हमला किया गया। इसमें भाजपा के तीन कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 07:04 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 07:33 AM (IST)
West Bengal: भाजपा की परिवर्तन यात्रा और बंगाल भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमला, तीन जख्मी
बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा और बंगाल भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमला। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। West Bengal: उत्तर 24 परगना जिले के मालंचा इलाके में शनिवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर कुछ लोगों ने हमला किया, वहीं दूसरी तरफ इसी जिले के मिनाखां अंचल में बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर भी हमला किया गया। इसमें भाजपा के तीन कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों हमलों का आरोप सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। दूसरी तरफ, तृणमूल ने इसे भाजपा की सोची-समझी साजिश करार दिया है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा जब मालंचा इलाके से गुजर रही थी तो उसे निशाना करके कुछ लोगों ने पथराव किया। इसके बाद बम भी फेंके गए। दूसरी तरफ, मिनाखां इलाके से दिलीप घोष के काफिले के गुजरते वक्त उस पर भी हमला हुआ।

loksabha election banner

बमबाजी में दिलीप घोष की गाड़ी के पीछे चल रही दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। हमले में तीन भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उत्तर 24 परगना जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्य के कृषि विपणन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि भाजपा ने खुद ही इस हमले को अंजाम दिया है। दरअसल, उसकी परिवर्तन यात्रा में भीड़ नहीं हो रही इसलिए सुर्खियां बनाने के लिए अपने लोगों से ही पथराव व बमबाजी करा रही है। वे लोग समझ गए हैं कि बंगाल में गुजरात की संस्कृति नहीं चलने वाली है। इस बीच, मिनाखां में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला करके जमकर तोडफ़ोड़ की। 

एएनआइ के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में नॉर्थ 24 परगना के नॉर्थ दुमदुम इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि हमारे लोगों को टीएमसी के गुंडों ने पुलिस के सामने मारा। बंगाल में भाजपा की बात करना अपराध है। पुलिस और टीएमसी के गुंडे मिलकर यह सब काम करते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हो चुका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.