Move to Jagran APP

ममता सरकार पर जमकर बरसे नड्डा, कहा- बंगाल की समृद्ध महिमा को बचाने के लिए जारी रहेगा संघर्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। ममता दीदी अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रही हैं इसके बावजूद हम बंगाल के लोगों के साथ खड़े हैं। आज हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सचिवालय बंद करने पर मजबूर कर दिया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 06:51 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 06:51 PM (IST)
ममता सरकार पर जमकर बरसे नड्डा, कहा- बंगाल की समृद्ध महिमा को बचाने के लिए जारी रहेगा संघर्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ सात सूत्री मांगों को लेकर राज्य सचिवालय नवान्न चलो अभियान के दौरान गुरुवार को पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज किया। साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल भी हुआ। भाजपा का आरोप है कि पुलिस ने वाटर कैनन में केमिकल मिलाया था। जिसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।

loksabha election banner

नड्डा ने कहा कि बंगाल की समृद्ध महिमा को बचाने के लिए भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। ममता दीदी अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रही हैं, इसके बावजूद हम बंगाल के लोगों के साथ खड़े हैं। आज हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सचिवालय बंद करने पर मजबूर कर दिया। इससे साफ होता है कि ममता सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है।

दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से बंगाल के तानाशाही और हिंसक शासन के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया है। जिसमें ममता सरकार की हार तय है।नड्डा ने यह भी कहा कि वाम शासन की तुलना में बंगाल में राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ क्रूरता और राजनीतिक हिंसा बढ़ रही है। बंगाल उनके प्रशासन के चलते जल रहा है, जो हिंसक तत्वों का संरक्षण करते हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को पीटना, देसी बम और वाटर कैनन का इस्तेमाल ममता सरकार की हताशा को दिखाता है। अब बंगाल के लोगों ने अत्याचारी सरकार को गिराने का मन बना लिया है। नड्डा ने कहा कि सत्ता का ऐसा दुरुपयोग पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय है।

मुख्य सचिव ने दी सफाई

इधर, बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय के मुताबिक भाजपा ने आवेदन में जिन रैलियों का उल्लेख किया था, जिसमें 25 हजार युवाओं के शामिल होने की बात थी। अगर इसकी अनुमति दी जाती तो लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन होता। रैली के दौरान हिंसक घटनाओं के प्रमाण मिले हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों पर भी हमला हुआ, जिसमें कुछ को चोटें आई हैं। कोलकत्ता में 89 और हावड़ा में 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं उन्होंने वाटर कैनन में केमिकल मिलाने की बात से इनकार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.