तृणमूल के शासन में भाजपा के सांसद व विधायक सुरक्षित नहीं : अर्जुन
बैरकपुर से भाजपा सासद अर्जुन सिंह ने अपने घर के सामने बमबाजी व फायरिग की घटना की निंदा करते हुए कहा कि तृणमूल के शासन में भाजपा के सासद व विधायक सुरक्षित नहीं हैं।
संवाद सूत्र, बैरकपुर : बैरकपुर से भाजपा सासद अर्जुन सिंह ने अपने घर के सामने बमबाजी व फायरिग की घटना की निंदा करते हुए कहा कि तृणमूल के शासन में भाजपा के सासद व विधायक सुरक्षित नहीं हैं। उनके घर में सासद, विधायक व नगरपालिका प्रधान, तीनों रहते है। जब इन तीन जनप्रतिनिधियों के घर पर हमला हो सकता है, फिर नोआपाड़ा के विधायक सुनील सिंह व बीजपुर के विधायक शुभ्राशु राय, कोई भी सुरक्षित नही है। उन सभी को जान का खतरा है।
भाजपा सासद का आरोप है कि बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा व उपायुक्त अजय ठाकुर तृणमूल सरकार से पदोन्नति व ज्यादा सुविधाएं पाने के लिए तृणमूल कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। तृणमूल के अपराधियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। ये पुलिस अधिकारी अपराधियों को सुरक्षा देकर भाजपा के सासदों व विधायकों को क्षति पहुंचाएंगे। पुलिस की मदद से ही तृणमूल आश्रित अपराधी भाटपाड़ा में अशात फैलाए हुए हैं। ममता बनर्जी के इंच-इंच समझ लेने वाले बयान से तृणमूल के अपराधी उत्साहित हैं। जगदल थाना क्षेत्र तथा बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के आपराधिक छवि वाले नेताओं को पुलिस की सुरक्षा प्राप्त है। किस कानून के तहत उन्हें पुलिस की सुरक्षा मिली है, उन्हें नहीं पता। भाजपा के विधायक व नपा प्रधान को पुलिस की सुरक्षा नहीं मिली है। अर्जुन ने दावा किया कि आने वाले दिनों में बंगाल में तृणमूल का शासन नहीं रहेगा। उस समय ये पुलिस अधिकारी कैसे बचेगे? जिन अपराधियों को वे संरक्षण दे रहे है, उन्हें कैसे बचाएंगे? भाजपा विधायक सुनील सिंह व शुभ्राशु राय ने अर्जुन की आशका को सही बताते हुए कहा कि वे किसी भी समय हमले के शिकार हो सकते हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप