Move to Jagran APP

कर्मियों के हंगामे एवं बारिश की भेंट चढ़ी भाजपा की सभा

- होटल से लेकर जनसभा स्थल तक जारी रहा अंर्तकलह - बाराबनी के मलय उपाध्याय को भाजपा में शामिल

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 07:52 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 07:52 PM (IST)
कर्मियों के हंगामे एवं बारिश की भेंट चढ़ी भाजपा की सभा
कर्मियों के हंगामे एवं बारिश की भेंट चढ़ी भाजपा की सभा

- होटल से लेकर जनसभा स्थल तक जारी रहा अंर्तकलह

loksabha election banner

- बाराबनी के मलय उपाध्याय को भाजपा में शामिल करने से भड़के कर्मी

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर में भाजपा के चिंतन बैठक का रविवार को दूसरा दिन था। जहा चिंतन बैठक के बाद गाधी मोड़ सर्कस मैदान में भाजपा की सभा होनी थी। लेकिन चिंतन बैठक समाप्त होने के बाद ही मौसम ने साथ नहीं दिया एवं बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद भी भाजपा की सभा शुरू की गई, जहा कुछ नेताओं ने बारिश को देखते हुए संक्षिप्त भाषण दिया। लेकिन अंत में वहा भी तृका से भाजपा में आए बाराबनी के नेता मलय उपाध्याय को शामिल करने की घोषणा के साथ ही भाजपा कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिससे भाजपा की सभा समाप्त कर दी गई। इस तरह भाजपा की चिंतन बैठक एक तरफ होटल सभागार में चल रही थी। जहा केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर के नेता, केंद्रीय मंत्री, सासद बंगाल फतह की मंत्रणा कर रहे थे। वहीं बाहर हंगामा का दौर जारी रहा।

आरंभ में दोपहर के समय होटल पर भी भाजपा कर्मी पिंटू सेन के नेतृत्व में कर्मियों ने जिलाध्यक्ष लखन घोरूई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। होटल के सामने ही काफी देर तक उसके समर्थकों ने हंगामा किया। किसी तरह भाजपा नेताओं ने उन्हें नियंत्रित किया। वहीं इस बीच सिटी सेंटर में ही भारतीय मजदूर संघ जिला कमेटी की बैठक के समय भी विवाद हुआ। जहा मारपीट की घटना हुई, जिसमें कमलेश मौर्य नामक एक बीएमएस समर्थक को चोट आयी। संध्या समय चिंतन बैठक के बाद जनसभा की तैयारी थी। जहा जनसभा शुरू होने के पहले से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। जिसकी परवाह किए बिना काफी संख्या में भाजपाई पहुंचे। मौसम को देखते हुए जिलाध्यक्ष लखन घोरूई, विश्वप्रिय रायचौधरी, सासद डॉ. सुभाष सरकार, सासद सौमित्र खा की पत्‍‌नी सुजाता की मौजूदगी में सभा शुरू की गई। जिसमें सभी नेताओं ने तृका की आलोचना की। सभा के अंत में बाराबनी के तृका नेता मलय उपाध्याय, काग्रेस नेत्री केया सिन्हा समेत दर्जनों लोगों को पार्टी में शामिल करवाया गया। मलय उपाध्याय का नाम सामने आते ही भाजपा कर्मी आक्त्रोशित हो गए एवं हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कुर्सी तोडफोड़ की एवं सभास्थल पर लगाए गए बेड़ा को भी तोड़ने की कोशिश की। बाप्पा माझी ने कहा कि मलय उपाध्याय ने हमारे कर्मियों की पिटाई करता था। उसे आज भाजपा में शामिल किया जा रहा है, ऐसे लोगों को हमलोग स्वीकार नहीं करेंगे। गुंडागर्दी करने वालों को हमलोग स्वीकार नहीं करेंगे। वर्ष 2016 के चुनाव में भी वह हमलोगों की पिटाई किया था। पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपाइयों की पिटाई किया। बाबुल 1.96 वोट से जीते है। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। वहीं मलय पर इलाके में अवैध कारोबार का आरोप लगाया। वहीं मलय उपाध्याय ने कहा कि मैं काफी दिनों से सक्त्रिय तृका कर्मी था। माकपा के समय मेरे नाम पर मामला भी किया गया था। मैं किसी अवैध कारोबार से नहीं जुड़ा हूं। हालाकि तृका का कहना है कि वे दल के कर्मी नहीं थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.