Move to Jagran APP

बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर

महिला मोर्चा आगामी दो अक्टूबर से राज्य के सभी जिलों में 50-50 महिलाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने जा रही है। इससे महिलाएं शारीरिक रूप से सशक्त होंगी और संकट में पड़ने पर अपनी रक्षा खुद कर सकेंगी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 03:35 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 03:39 PM (IST)
बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर
बंगाल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल

कोलकाता,  राज्य ब्यूरो। बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। 9727294294 नंबर पर वाट्सएप करके महिलाएं अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। उसके बाद हेल्पलाइन नंबर से उनसे संपर्क करके मदद मुहैया कराई जाएगी।

loksabha election banner

महिला मोर्चा की तरफ से संबंधित थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराकर पीड़िता को कानूनी सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। हेल्पलाइन नंबर पर मिस्ड कॉल करके महिला मोर्चा की सदस्या भी बना जा सकता है।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल ने हेल्पलाइन नंबर को लांच किया। उन्होंने कहा-' इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण कहा जा सकता है कि बंगाल की मुख्यमंत्री के एक महिला होने के बावजूद यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं इसलिए हमारी तरफ से यह पहल की गई है। पिछले साढ़े नौ वर्षों से बंगाल में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। उनपर अत्याचार किया जा रहा है। पीड़ित महिलाएं हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। हम उन्हें हर तरह की मदद मुहैया कराएंगे।'

अग्निमित्रा पाल ने आगे कहा-

'इसके साथ ही महिलाओं को शारीरिक रूप से सशक्त करने की भी पहल की जा रही है। महिला मोर्चा आगामी दो अक्टूबर से राज्य के सभी जिलों में 50-50 महिलाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने जा रही है। इससे महिलाएं शारीरिक रूप से सशक्त होंगी और संकट में पड़ने पर अपनी रक्षा खुद कर सकेंगी।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.