Move to Jagran APP

'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान के तहत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घरों में फहराया पार्टी का झंडा

मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत भाजपा नेताओं एवं कार्यकताओं ने अपने-अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 02:56 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 02:56 PM (IST)
'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान के तहत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घरों में फहराया पार्टी का झंडा
'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान के तहत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घरों में फहराया पार्टी का झंडा

कोलकाता, जेएनएन । 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान के तहत भाजपा नेताओं एवं कार्यकताओं ने गुरुवार को अपने-अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। इस दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने साल्टलेक स्थित अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया।

prime article banner

इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में शामिल होकर सांगठनिक मजबूती को बढ़ावा देने की अपील की।

इस दिन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस, महासचिव देवश्री चौधरी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाकेट चटर्जी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवजीत सरकार, भाजपा पार्षद गीता राय, सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराया और स्टीकर लगाए।

इस अभियान के तहत राज्य में भाजपा कार्यकर्ता 16 फरवरी तक अपने घरों पर पार्टी के के झंडे लगाएंगे। देशभर में लाखों कार्यकर्ता अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराकर प्रधानमंत्री को समर्थन देंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने का संदेश दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.