भाजपा के बढ़ते जनाधार से पतन की ओर तृणमूलः राहुल सिंहा
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि बंगाल में लगातार बढ़ते पार्टी के जनाधार से तृणमूल कांग्रेस सकपका गई है।
जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल में भाजपा के बढ़ते कद से प्रभावित होकर मुर्शिदाबाद जिले में माकपा, कांग्रेस और आरएसपी के करीब पांच सौ कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिंहा ने नउदा ब्लाक के सवांगपुर में आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं के हाथों में भाजपा का झंडा थमाकर सभी का स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि बंगाल में लगातार बढ़ते पार्टी के जनाधार से तृणमूल कांग्रेस सकपका गई है, इसलिए पुलिस और गुंडों की मदद से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन तृणमूल नेताओं को इसमें सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अत्याचार के बल पर जैसे वामफ्रंट, तृणमूल को नहीं रोक पाई वैसे ही तृणमूल, भाजपा को नहीं रोक सकती है।
दीघा से कूचविहार तक भाजपा की बाइक रैली को रोकने के लिए तृणमूल समर्थित गुंडे कार्यकर्ता पर हमला कर रहे हैं। जनसभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर घोष समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट के जजों के आरोपों के बहाने ममता ने मोदी सरकार पर साधा निशाना