भाजपा उम्मीदवार शांतनु ठाकुर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, साजिश का आरोप
बनगांव संसदीय सीट के भाजपा उम्मीदवार शांतनु ठाकुर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 03:06 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 03:06 PM (IST)
कोलकाता, जेएनएन । बनगांव संसदीय सीट के भाजपा उम्मीदवार शांतनु ठाकुर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज दोपहर करीब एक बजे हुई।
पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने इस घटना के पीछे साजिश होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि शांतनु ठाकुर उस वक्त जागुली से गाइघाटा की तरफ जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक सरकारी वाहन उनकी गाड़ी से टकरा गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें