Move to Jagran APP

भाजपा का बंगाल में 25 लोस सीटें जीतने का लक्ष्य

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में कम से कम 25 सीटें जीतकर 2021 के विधानसभा चुनाव में सूबे की सत्ता पर आसीन होने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:05 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 12:05 PM (IST)
भाजपा का बंगाल में 25 लोस सीटें जीतने का लक्ष्य
भाजपा का बंगाल में 25 लोस सीटें जीतने का लक्ष्य

कोलकाता, जागरण संवाददाता। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में कम से कम 25 सीटें जीतकर 2021 के विधानसभा चुनाव में सूबे की सत्ता पर आसीन होने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को पार्टी की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक के प्रथम दिन कहा कि भाजपा राज्य में वाममोर्चा और कांग्रेस से आगे निकलकर मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है।

loksabha election banner

राज्य में ममता बनर्जी की सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोग नाराज हैं और वे विकल्प तलाश रहे हैं, जो हम प्रदान करेंगे'। बैठक में आम चुनावों में राजनीतिक विरोधियों से लड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में जमीनी स्तर से लेकर विभिन्न स्तरों पर पार्टी की संगठनात्मक ताकत का आकलन किया गया और इसे मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया गया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के लिए बंगाल में 2019 का लोकसभा चुनाव सेमीफाइनल होगा। लक्ष्य राज्य की 42 लोस सीटों में से 25 पर जीत हासिल करना है। राज्य में 2021 का विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए फाइनल होगा। ममता सरकार को हराकर सत्ता पर कब्जा करना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य की राजनीति में भाजपा के उभरने से चिंतित सत्तारूढ़ तृणमूल संभवत: कांग्रेस से हाथ मिलाकर लड़ने की कोशिश करेगी लेकिन इससे उसे कोई फायदा नहीं होगा। प्रथम दिन भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक माहेश्र्वरी भवन में आयोजित हुई।

इसमें जिलाध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं शाखा संगठन के नेता शामिल हुए। दूसरे दिन की बैठक साल्टलेक स्थित ईजेडसीसी में आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के साथ ही केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.