विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश में बीफ खाने की बात पर ट्रोल हुए अभिनेता बिश्वजीत चक्रवर्ती, ट्रोलर्स को दिया जवाब

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:45 PM (IST)

अभिनेता बिश्वजीत चक्रवर्ती बांग्लादेश में बीफ खाने की बात कहने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत ...और पढ़ें

बीफ खाने की बात पर ट्रोल हुए अभिनेता बिश्वजीत चक्रवर्ती

बीफ खाने की बात पर ट्रोल हुए अभिनेता बिश्वजीत चक्रवर्ती

HighLights

  1. अभिनेता बिश्वजीत चक्रवर्ती बांग्लादेश में बीफ खाने पर ट्रोल हुए।

  2. उन्होंने अपनी व्यक्तिगत खान-पान की पसंद का बचाव किया।

  3. कई लोगों ने उनके समर्थन में इसे निजी पसंद बताया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बांग्ला फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता बिश्वजीत चक्रवर्ती बांग्लादेश में बीफ खाने की बात कहने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

हाल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने बांग्लादेश पहुंचे अभिनेता के साक्षात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसमें उन्होंने वहां के आतिथ्य और खान-पान की तारीफ करते हुए दोपहर में पद्मा नदी की इलिश मछली और चावल खाने तथा रात में बीफ खाने की योजना का जिक्र किया था।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। कुछ लोगों ने उनके हिंदू होने का हवाला देते हुए सवाल उठाए, जबकि कुछ ने उन्हें बांग्लादेश में ही रहने की सलाह दी।

विवाद बढ़ने के बीच बिश्वजीत ने अपनी व्यक्तिगत पसंद का बचाव करते हुए कहा, “मेरा पैसा, मेरा पेट, मैं क्या खाऊंगा, यह कोई और तय करेगा?

समर्थन में भी उठी आवाज

विवाद के बीच सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग अभिनेता के समर्थन में सामने आए। समर्थकों का कहना है कि किसी व्यक्ति के खान-पान की पसंद के आधार पर उसे निशाना बनाना या देश छोड़ने की सलाह देना उचित नहीं है।

उनका कहना है कि भोजन व्यक्तिगत पसंद का विषय है और इस पर दूसरे लोगों को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।