विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: बीरभूम में पत्थर कारोबार से रिकॉर्ड राजस्व संग्रह, सरकार बदलने के बाद आया बड़ा उछाल

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:25 PM (GMT+05:30)

बंगाल में सरकार बदलने के बाद बीरभूम जिले में पत्थर कारोबार से राजस्व संग्रह में बड़ा उछाल आया है। 11 ...और पढ़ें

बीरभूम में पत्थर से राजस्व संग्रह का नया रिकॉर्ड

बीरभूम में पत्थर से राजस्व संग्रह का नया रिकॉर्ड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सरकार बदलने के बाद बीरभूम जिले में पत्थर कारोबार से राजस्व संग्रह में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। 11 अक्टूबर को पत्थर के डीसीआर (डिजिटल चालान रसीद) से 3 करोड़ 44 लाख 11 हजार 410 रुपये राजस्व के रूप में सरकारी खजाने में जमा हुए।

यह राशि पिछले वर्ष अक्टूबर के पूरे महीने में इस मद से हुए 3.28 करोड़ रुपये के राजस्व संग्रह से भी अधिक है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर आंकड़े साझा करते हुए इसे राजस्व चोरी रोकने की दिशा में अहम उपलब्धि बताया है।

मुख्यमंत्री की ओर से साझा आंकड़ों के अनुसार, एक से 11 अक्टूबर तक बीरभूम में पत्थर के डीसीआर से कुल 32 करोड़ 17 लाख 38 हजार 595 रुपये 20 पैसे का राजस्व संग्रह हुआ।

इस दौरान कुल 41,333 रसीदें जारी की गईं। 10 अक्टूबर को 2 करोड़ 30 लाख 65 हजार 20 रुपये का राजस्व जमा हुआ था, जबकि 11 अक्टूबर को यह आंकड़ा बढ़कर 3.44 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। आठ अक्टूबर को भी 3 करोड़ 23 लाख 23 हजार 500 रुपये राजस्व के रूप में जमा हुए थे।

टुल्लू मंडल के करीबी लोगों का था प्रभाव

भाजपा नेता आरोप लगाते रहे हैं कि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बीरभूम में डीसीआर व्यवस्था पर पत्थर कारोबारी टुल्लू मंडल के करीबी लोगों का प्रभाव था और सरकारी खजाने में निर्धारित राजस्व का बहुत कम हिस्सा जमा होता था। हालांकि, ये आरोप हैं।

सरकार बदलने के बाद जिला प्रशासन ने अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है और टुल्लू मंडल के कई करीबियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री और सिउड़ी के विधायक जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने राजस्व संग्रह में बढ़ोतरी का श्रेय नई सरकार के कदमों को दिया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और भूमि विभाग की सराहना करते हुए अक्टूबर में पत्थर से 100 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह करने का लक्ष्य पार करने की उम्मीद जताई है। अब महीने के शेष दिनों में राजस्व संग्रह की रफ्तार पर नजर रहेगी।