विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल के अलीपुरद्वार में सड़क दुर्घटना, लद्दाख से अरुणाचल लौट रहे बाइक राइडर की मौत

Published: Fri, 25 Sep 2026 09:00 PM (IST)

लद्दाख से जीरो लौट रहे लोकप्रिय बाइक राइडर टाकर हाकिम की अलीपुरद्वार में सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज ...और पढ़ें

बंगाल के अलीपुरद्वार में भीषण सड़क हादसा (यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।)

बंगाल के अलीपुरद्वार में भीषण सड़क हादसा (यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।)

HighLights

  1. लद्दाख से जीरो लौटते समय अलीपुरद्वार में हादसा।

  2. लोकप्रिय बाइक राइडर टाकर हाकिम की दुखद मौत।

  3. तेज बारिश और गड्ढों के कारण नियंत्रण खोया।

जागरण संवाददाता, अलीपुरद्वार। लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश के जीरो लौट रहे 30 वर्षीय बाइक सवार टाकर हाकिम की गुरुवार रात बंगाल के अलीपुरद्वार में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे 31 सी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिया पुल के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार तेज बारिश और सड़क पर बने गड्ढों के कारण बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त कर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल टाकर को तत्काल कालचीनी के लताबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने बाइक राइडर के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके एक करीबी रिश्तेदार से संपर्क किया। बताया गया कि उनके रिश्तेदार दिल्ली पुलिस में अधिकारी हैं। परिवार से संपर्क के बाद मृतक की पहचान टाकर हाकिम के रूप में हुई।

स्वजन के अनुसार टाकर हाकिम कुशल बाइक राइडर होने के साथ लोकप्रिय ब्लागर और कंटेंट क्रिएटर भी थे। पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों के अलावा बाइक राइडिंग समुदाय में भी उनकी अच्छी पहचान थी। वह एडवेंचर के शौकीन थे और देश के अलग-अलग हिस्सों में बाइक से यात्रा करते थे। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में आफ-रोडिंग उनका विशेष पसंदीदा शौक था।