हादसे से बाल-बाल बचा भूटान एयरलाइंस का विमान, आपात लैंडिंग
जागरण संवाददाता, कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस (दमदम) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार
जागरण संवाददाता, कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस (दमदम) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को भूटान एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। विमान के प्रोपेलर से धुंआ निकलने के बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें बाहर निकालकर विमान की मरम्मत करवाई गई। उसके बाद विमान यात्रियों को लेकर बैंकाक के लिए रवाना हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को भूटान एयरलाइंस के विमान बी3 700 ने पारो से 68 यात्रियों को लेकर कोलकाता होते हुए बैंकाक के लिए उड़ान भरी थी। विमान के कोलकाता आगमन के दौरान सुबह 11.55 बजे पायलट को दाहिने इंजन में पीछे की ओर समस्या दिखी। कुछ समझ पाने से पहले ही उसमें से धुंआ निकलने लगा। यह देख पायलट ने कोलकाता एटीसी से आपात लैंडिंग की इजाजत मागी। आनन-फानन में विमान की लैंडिंग कराई गई। उसमें सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद विमान की मरम्मत शुरू हुई। इंजीनियरों की मानें तो शर्ट सर्किट के चलते विमान से धुंआ निकला। मरम्मत के बाद विमान यात्रियों को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गया।