Move to Jagran APP

महालया पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, दुर्गापूजा पर गूंजेगा ममता का संगीत

ममता बनर्जी ने महालया की शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने लिखा है, जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी, महालया पर सभी को शारद शुभकामनाएं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 10:12 AM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 11:00 AM (IST)
महालया पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, दुर्गापूजा पर गूंजेगा ममता का संगीत
महालया पर ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, दुर्गापूजा पर गूंजेगा ममता का संगीत

कोलकाता, जागरण संवाददाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महालया की शुभकामनाएं दी है। महालया की पूर्व संध्या पर रविवार को सुश्री बनर्जी ने अपने फेसबुक पेज पर एक ग्रिटिंग पोस्ट कर शुभकामना दी। ग्रिटिंग में मुख्यमंत्री देवी दुर्गा की प्रतिमा को पेंट करती दिख रही हैं।

loksabha election banner

इसी के साथ अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने लिखा है, जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी, महालया पर सभी को शारद शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि पितृपक्ष विसर्जन अमावस्या के दिन सुबह चार बजे देश और दुनिया के तमाम बंगाली उठ जाते हैं। श्राद्ध पक्ष के खत्म होने और दुर्गापूजा के आने के बीच इस दिन अल सुबह हर पारंपरिक परिवार में एक रस्म निभाई जाती है।

रेडियो ऑन करके वीरेंद्र कृष्ण भद्र के धार्मिक प्ले महिषासुर मर्दनी को न सुन लिया जाए तो दुर्गापूजा की शुरुआत नहीं मानी जा सकती है। हालांकि बदलते युग के साथ रेडियो की जगह अब टेलीविजन ने ले ली है और महिषासुर मर्दनी को विभिन्न टेलीविजन चैनल प्रसारित करते हैं।

आज गूंजेगा दुर्गापूजा पर ममता का संगीत

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा पर एक गीत लिखा है। उन्होंने उक्त गीत को खुद संगीत से भी सजाया है। सोमवार को महालया के मौके पर अलीपुर में सुरुचि संघ के पूजा मंडप में दुर्गापूजा पर मुख्यमंत्री द्वारा तैयार किया गया गीत संगीत का उद्घाटन होगा।

सुरुचि संघ ने इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में टालीवुड के फिल्मी कलाकार उपस्थित रहेंगे। सुरुचि पूजा मंडप में रंगारंग कार्यक्रम में ममता का गीत संगीत जारी होगा। इस मौके पर महानगर के अन्य विशिष्ट लोग भी उपस्थित रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.