विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में ट्यूशन जाते समय नौवीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published: Tue, 07 Jul 2026 10:48 PM (IST)

बंगाल के मिनाखां में ट्यूशन जा रही नौवीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया, जिसमें पड़ोसी युवक गिरफ्तार हुआ है।

नौवीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म।

नौवीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म।

HighLights

  1. मिनाखां में नौवीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म।

  2. पड़ोसी युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी।

  3. नेताजीनगर में भी नाबालिग से दुष्कर्म का मामला।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखां में ट्यूशन जा रही नौवीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया।

परिवार के अनुसार, मंगलवार सुबह छात्रा ट्यूशन के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में पड़ोसी युवक उसका अपहरण कर एक कमरे में ले गया। वहां खाट पर उसके हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया गया।

आरोपित ने धारदार हथियार से पीड़िता पर हमला किया और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार को बसीरहाट अदालत में पेश किया। मामले की जांच जारी है।

प्रौढ़ पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप

इस बीच, नेताजीनगर में पांचवीं कक्षा की एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि एक परिचित प्रौढ़ उसे खाने का लालच देकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची के लापता होने पर उसकी मां तलाश करते हुए आरोपित के घर पहुंची, जहां नाबालिग निर्वस्त्र अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।