Move to Jagran APP

Bengal Politics : बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ममता बनर्जी को लेकर किया आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल

यह भी कहा-जय श्री राम बोलने से ममता दीदी को काफी दिक्कत होती है? ममता बनर्जी कहती हैं- बदला नहीं बदल दो। हम कहते हैं जब सत्ता में आएंगे कार्यकर्ताओं की मौत का बदला लेंगे। पहले भी विवादित बयान। ममता राज में सक्रिय आतंकवादी गुट पश्चिम बांग्लादेश बनाना चाहते हैं।

By Vijay KumarEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 08:49 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 09:05 PM (IST)
Bengal Politics : बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ममता बनर्जी को लेकर किया आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल
बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आ रहा है। राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग बढ़ रही है।

 राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आ रहा है। राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर डाला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बेहद ही आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। 

loksabha election banner

बोले-जय श्री राम बोलने से ममता दीदी को काफी दिक्कत होती है?

दिलीप घोष बोले कि जय श्री राम बोलने से ममता दीदी को काफी दिक्कत होती है? दिलीप घोष ने बनगांव में एक जनसभा में ये बात कही। घोष यहीं नहीं रुके, कहा कि आखिर उनके खून में ऐसा क्या है कि वो जय श्री राम नहीं बोल सकती हैं। 

यह भी कहा-जब सत्ता में आएंगे, कार्यकर्ताओं की मौत का बदला लेंगे

राम के देश में ही ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी कहती हैं- बदला नहीं, बदल दो। लेकिन हम कहते हैं जब सत्ता में आएंगे तो अपने कार्यकर्ताओं की मौत का बदला लेंगे।

ममता राज में सक्रिय आतंकवादी गुट पश्चिम बांग्लादेश बनाना चाहते हैं

पहले भी दिए विवादित बयान-ये पहली बार नहीं जब दिलीप घोष ने तीखा बयान दिया हो। पहले भी वे अपने संबोधनों में विवादित बयान देते रहे हैं। हाल में उन्होंने कहा था कि ममता राज में आतंकवादी गुट सक्रिय हो गए हैं, जो पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश बनाना चाहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.