Bengal Politics : भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने नड्डा पर हमले को लेकर ममता पर साधा निशाना
कहा-बंगाल में संगठित अपराध होता है। इससे पहले माकपा के लोग ऐसा करते थे। अब ममता की तृणमूल कांग्रेस के लोग कर रहे हैं। उनके विवरण को तस्वीरों के साथ फ्लैश किया जाना चाहिए। राज्य में किसी भी बड़े नेता की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं वह।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : भाजपा की राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में "संगठित अपराध" करने का आरोप लगाया। रूपा ने कहा-'क्या इन सात लोगों के पास नड्डा जी के काफिले पर हमला करने की शक्ति है? इन लोगों को लगता है कि हम मूर्ख हैं। अधिकारियों को अपने इतिहास पर गौर करना चाहिए। गृह मंत्रालय ने एक पत्र बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी को भेजा है इसलिए उन सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
'बंगाल में संगठित अपराध होता है, ताकि पता चले कि कहां से हैं'
नड्डा के काफिले पर गुरुवार को हमला किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने डायमंड हार्बर में उनके वाहनों पर पथराव किया, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय सहित कई भाजपा नेता घायल हो गए थे। रूपा ने कहा-'बंगाल में संगठित अपराध होता है। इससे पहले माकपा के लोग ऐसा करते थे। अब ममता की तृणमूल कांग्रेस के लोग कर रहे हैं। उनके विवरण को तस्वीरों के साथ फ्लैश किया जाना चाहिए ताकि पता चले कि वे कहां से हैं।
राज्य में किसी भी बड़े नेता की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं वह
अतीत में अन्य भाजपा नेताओं पर भी हमले हुए हैं लेकिन हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि वे तृणमूल कार्यकर्ता थे। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा की टिप्पणी पर कि पश्चिम बंगाल आने वाले भाजपा नेता अपनी सुरक्षा खुद लेकर आते हैं, रूपा ने कहा-"मुख्यमंत्री को स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि वह राज्य में किसी भी बड़े नेता की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं होंगी।'