विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal News: हावड़ा में देह व्यापार मामले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर गरमाई राजनीति

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 23 Feb 2024 05:46 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा के बीच एक भाजपा नेता को जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

होटल में देह व्यापार का रैकेट चलाता भाजपा नेता गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
होटल में देह व्यापार का रैकेट चलाता भाजपा नेता गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. तृणमूल कांग्रेस ने भगवा पार्टी को घेरा
  2. भाजपा बेटियों की रक्षा नहीं करती- टीएमसी

पीटीआई, हावड़ा। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा के बीच एक भाजपा नेता को जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला हावड़ा जिले के एक होटल का है, जिसमें भाजपा नेता के साथ में दस अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गुरुवार शाम सांकराइल इलाके के एक होटल में छापेमारी की थी। यहां से पुलिस ने स्थानीय भाजपा नेता सब्यसाची घोष और उसके दस सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।

तृणमूल कांग्रेस ने भगवा पार्टी को घेरा

वहीं, संदेशखाली में अपने कुछ नेताओं द्वारा कथित यौन शोषण को लेकर विपक्षी भाजपा की तरफ से आलोचना का सामना कर रही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भगवा पार्टी को घेरा है।

भाजपा बेटियों की रक्षा नहीं करती- टीएमसी

टीएमसी ने एक्स पर पोस्ट किया, "भाजपा के नेता सब्यसाची घोष को हावड़ा के सांकराइल में अपने होटल में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का रैकेट चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 6 पीड़ितों को मौके से बचाया। ये भाजपा है। वे बेटियों की रक्षा नहीं करते, वे दलालों की रक्षा करते हैं।"

जबकि, बंगाल बीजेपी ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: Sandeshkhali Incident: नदी पार करके संदेशखाली पहुंची NHRC की टीम, ग्रामीणों के बयान नोट कर DGP से मांगी रिपोर्ट