विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शुभेंदु सरकार ने मिड-डे मील से अक्षय पात्र की मंजूरी वापस ली, क्या है वजह?

Published: Tue, 15 Sep 2026 12:09 AM (IST)

पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों में मिड-डे मील (पीएम पोषण) आपूर्ति के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन को दी गई मंजूरी वापस ले ली है।

बंगाल सरकार ने अक्षय पात्र फाउंडेशन की मिड-डे मील मंजूरी वापस ली

बंगाल सरकार ने अक्षय पात्र फाउंडेशन की मिड-डे मील मंजूरी वापस ली

HighLights

  1. बंगाल सरकार ने अक्षय पात्र फाउंडेशन की मिड-डे मील मंजूरी वापस ली

  2. हावड़ा, पुरुलिया समेत चार जिलों में भोजन आपूर्ति की जिम्मेदारी थी

  3. स्कूल शिक्षा विभाग ने 11 सितंबर को मंजूरी वापसी के निर्देश दिए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल सरकार ने स्कूलों में मिड-डे मील यानी पीएम पोषण की आपूर्ति के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन को दी गई मंजूरी वापस ले ली है।

21 अगस्त को हावड़ा, पुरुलिया, उत्तर 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर के कुछ क्षेत्रों के स्कूलों में भोजन पहुंचाने की जिम्मेदारी इस संस्था को दी गई थी।

11 सितंबर को स्कूल शिक्षा विभाग ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को लिखित निर्देश भेजकर मंजूरी वापस लेने की जानकारी दी। फिलहाल इन क्षेत्रों में पहले की व्यवस्था से ही भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

अक्षय पात्र को उत्तर 24 परगना के विधाननगर, दमदम और राजारहाट-न्यू टाउन के अलावा हावड़ा व पुरुलिया जिले तथा पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम-1 और नंदीग्राम-2 ब्लाक में स्कूलों तक भोजन पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

विभाग ने 11 जुलाई को संस्था की ओर से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर 21 अगस्त को इसकी मंजूरी दी थी। अब बिना कारण स्पष्ट किए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अनुमति वापस ले ली गई है।