विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Doctor Murder Case: ममता बनर्जी का सामाजिक बहिष्कार करेंगे बंगाल के राज्यपाल, बोले- राज्य में सब जगह हिंसा व्याप्त

Published: Fri, 13 Sep 2024 12:50 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 13 Sep 2024 05:50 AM (GMT+05:30)

बंगाल में डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अभी सड़कों पर खड़े हैं। इस बीच बंगाल के राज्यपाल डा सीवी आनंद ...और पढ़ें

बंगाल के राज्यपाल ने ममता बनर्जी के सामाजिक बहिष्कार घोषणा की (फाइल फोटो)
बंगाल के राज्यपाल ने ममता बनर्जी के सामाजिक बहिष्कार घोषणा की (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल के राज्यपाल डा सीवी आनंद बोस ने आरजी कर कांड के प्रतिवाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामाजिक बहिष्कार की घोषणा की है।

उन्होंने गुरुवार को वीडियो संदेश जारी करके कहा-'जब तक बंगाल के लोगों को न्याय नहीं मिल जाता, दोषियों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक मैं मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार करूंगा। मैं मुख्यमंत्री के साथ कोई सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा और ऐसे किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लूंगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगी।

राज्यपाल बोस ने आगे कहा-' राज्य सरकार अपने कर्तव्यों के निर्वहन में विफल रही है। राज्य में कानून का शासन स्थापित करने में विफल रही है। बंगाल में सब जगह हिंसा व्याप्त है। लोगों को चुप कराया जा रहा है।

बंगाल में महिला पूजा कमेटी ने ठुकराया ममता का अनुदान

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्याकांड के विरोध में महिलाओं द्वारा संचालित एक पूजा कमेटी ने ममता बनर्जी सरकार का पूजा अनुदान ठुकरा दिया है।

बंगाल में दार्जिलिंग जिले के अधीन सिलीगुड़ी में एक पूजा कमेटी ने यह अनुदान ठुकराया है। इस पूजा कमेटी ने सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर को पत्र देकर अपना विरोध भी दर्ज कराया है। दुर्गा पूजा का आयोजन करने वाली महिलाओं की कमेटी ''आह्वान'' ने सरकारी अनुदान 85 हजार रुपये लेने से इन्कार कर दिया है।

डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना के खिलाफ कमेटी

आह्वान पूजा कमेटी की सचिव नेली भौमिक ने बताया कि पिछले 21 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। अपने घर खर्च से बचाए रुपयों से आराधना करते हैं। पिछले दो वर्ष हमने सरकारी अनुदान प्राप्त भी किया है लेकिन इस बार मेडिकल कालेज की घटना ने झकझोर दिया है। अनुदान नहीं लेकर दरिंदगी के खिलाफ हमने अपना विरोध दर्ज कराया है।