विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: बंगाल सरकार ने जारी की कोविड एडवाइजरी, लोगों से किया भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचने का आग्रह

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Wed, 19 Apr 2023 11:39 AM (IST)

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने एक COVID-19 एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में विभाग ने बुजुर्गों बच्चों गर्भवती महिलाओं ...और पढ़ें

बंगाल सरकार ने जारी की कोविड एडवाइजरी
बंगाल सरकार ने जारी की कोविड एडवाइजरी

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने एक COVID-19 एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने का आग्रह किया गया है।

इसमें कहा गया है कि राज्य में कोरोना के हल्के लक्षण वाले मामले ही सामने आए हैं। हालांकि, कुछ मामलों में जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं, खास कर उन लोगों में जिनका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है। स्वास्थ्य विभाग ने उन लोगों को भी सलाह दी, जिन्होंने एहतियातन कोविड वैक्सीन नहीं ली है।

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी में कहा गया है कि बहुत बूढ़े लोग, कॉमरेडिटी वाले और गर्भवती महिलाओं को बुखार और सर्दी और खांसी से पीड़ित व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए, साथ ही लोगों से साबुन और सैनिटाइज़र का अधिक से अधिक उपयोग करने और बच्चों में आदत डालने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी नहीं थूकने का भी आग्रह किया।

साथ ही लोगों से कहा कि यदि उन्हें गले में खराश, खांसी और जुकाम होता है तो वे COVID की जांच के लिए जाएं और पॉजिटिव रिजल्ट आने पर एक सप्ताह के लिए घर में रहें।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अनुरोध किया कि यदि उनके लक्षण बढ़ते हैं या उनकी ऑक्सीजन संतृप्ति गिरती है तो वे अस्पताल आएं।

लोगों से आग्रह किया कि वे बिना चिकित्सीय सलाह के एंटीबायोटिक्स या खांसी की दवाई न लें और आपात स्थिति में राज्य हेल्पलाइन 14416 पर कॉल करें।