बंगाल चुनाव : भाजपा ने जारी किए 11 और उम्मीदवारों के नाम, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा को भी टिकट
Assembly Election 2021 बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पांचवें छठे सातवें और आठवें चरणों के लिए अपने 13 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें एक-दो सीटों पर प्रत्याशियों को बदला भी गया है। रासबिहारी सीट से जनरल सुब्रतो साहा (रिटायर्ड) को उम्मीदवार बनाया है।
कोलकाता, राज्य ब्यूरो। Assembly Election 2021: भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए मंगलवार को पांचवें, छठे, सातवें और आठवें चरणों के लिए अपने 11 और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसके अलावा दो सीटों के उम्मीदवार भी बदले गए हैं। भाजपा ने सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रतो साहा (रिटायर्ड) को भी टिकट दिया है। वे दक्षिण कोलकाता के रासबिहारी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा जाने-माने अर्थशास्त्री व पूर्व आॢथक सलाहकार अशोक लाहिड़ी अब बालुरघाट से चुनाव लड़ेंगे। पहले उन्हेंं अलीपुरद्वार से टिकट दिया गया था। लेकिन वहां पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद उनका सीट बदला गया है।
इसके अलावा कोलकाता के चौरंगी और काशीपुर-बेलगछिया सीटों पर प्रत्याशियों द्वारा चुनाव लडऩे से इन्कार करने के बाद पार्टी ने नए उम्मीदवारों की घोषणा की है। चौरंगी से शिखा मित्रा को टिकट दिया गया था जो पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा की पत्नी हैं। इसके साथ ही तृणमूल विधायक माला साहा के पति तरुण साहा को काशीपुर-बेलगछिया से उम्मीदवार बनाया गया था।
भाजपा के लिए असमंजस की स्थिति तब उत्पन्न हो गई थी जब मित्रा और साहा ने चुनाव लडऩे से मना कर दिया और कहा कि वह पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद चौरंगी से देवव्रत मांझी एवं काशीपुर- बेलगछिया सीट से शिवाजी सिंह राय को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मतुआ समुदाय से आने वाले भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर के भाई सुब्रत ठाकुर को गायघाटा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
पार्टी ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए विश्वजीत दास को बागदा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से उन्होंने बनगांव (उत्तर) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था और पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए। भाजपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक, सुभा प्रधान, नीरज तमांग जिंबा और बिष्णु प्रसाद शर्मा क्रमश: कलिम्पोंग, दाॢजलिंग और कॢसयांग सीट से चुनाव लड़ेंगे।
इसके अलावा सुभाष सिन्हा को करनदिघी, अमित कमार कुंडू को इताहर एवं अशोक कृतनिया को बनगांव उत्तर सीट से टिकट दिया गया है। बता दें कि इसी के साथ भाजपा अब बंगाल के सभी 294 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दी है। बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने है। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा।