विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गापूजा का VIP पास किसे मिलेगा? बंगाल में टिकट के नाम पर नहीं होगा धन का लेनदेन

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:18 PM (GMT+05:30)

दुर्गापूजा समन्वय समिति ने घोषणा की है कि इस बार बंगाल में दुर्गापूजा के दौरान वीआईपी पास या टिकट के जरिए कोई धन का लेनदेन नहीं होगा।

दुर्गापूजा में वीआईपी पास या टिकट से लेनदेन नहीं (फाइल फोटो)

दुर्गापूजा में वीआईपी पास या टिकट से लेनदेन नहीं (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दुर्गापूजा में इस बार वीआइपी पास या टिकट के जरिए धन का लेनदेन नहीं होगा। दुर्गापूजा समन्वय समिति ने बुधवार को अपनी पहली पत्रकार वार्ता में यह निर्णय घोषित किया। समिति के प्रमुख आयोजक रुद्रनील घोष ने कहा कि पूजा के नाम पर एक पैसे का भी लेनदेन नहीं किया जाएगा।

रुद्रनील ने कहा कि वीआइपी का मतलब केवल नेता-मंत्री नहीं है। गरीब, बुजुर्ग, बीमार, समाजसेवी, चिकित्सक, नर्स, पुलिस और दमकलकर्मी भी वीआइपी हैं। उन्होंने पूजा आयोजकों से सभी लोगों के लिए समान रूप से प्रतिमा दर्शन की व्यवस्था करने की अपील की। समिति ने दुर्गापूजा से जुड़ी जानकारी के लिए वेबसाइट भी शुरू की है।

समिति के अनुसार, वेबसाइट पर विभिन्न पूजा कमेटियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और सभी पूजाओं की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। रुद्रनील ने बताया कि करीब 700-800 पूजा कमेटियां अब तक समिति से जुड़ चुकी हैं और सदस्य संख्या जल्द एक हजार के करीब पहुंचने की उम्मीद है।