विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 35 नए जिला अध्यक्ष नियुक्त

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पश्चिम बंगाल में 35 जिला समितियों के अध्यक्षों की नई टीम घोषित की है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

कांग्रेस ने बंगाल में जिला अध्यक्षों की नई टीम घोषित की (फाइल फोटो)

कांग्रेस ने बंगाल में जिला अध्यक्षों की नई टीम घोषित की (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बंगाल में जिला समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में 35 जिला संगठनों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

पार्टी के अनुसार, ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले के लिए नियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों ने संगठन के पदाधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों के साथ विस्तृत चर्चा कर अपनी रिपोर्ट सौंपी।

इसके बाद प्रत्येक पर्यवेक्षक और वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग चर्चा की गई। इसी प्रक्रिया के आधार पर जिला अध्यक्षों के नाम तय किए गए।