विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुरक्षा को लेकर चिंतित मिशनरी स्कूल, मोहन भागवत से मांगेंगे मिलने का समय

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:45 PM (GMT+05:30)

बंगाल में चर्चों और पादरियों पर कथित हमलों को लेकर ईसाई समुदाय चिंतित है। समुदाय के प्रतिनिधि अपनी सुरक्षा और ...और पढ़ें

मिशनरी स्कूल मोहन भागवत से मांगेंगे मिलने का समय। (एएनआई)

मिशनरी स्कूल मोहन भागवत से मांगेंगे मिलने का समय। (एएनआई)

HighLights

  1. बंगाल में चर्चों, पादरियों पर कथित हमलों से ईसाई समुदाय चिंतित।

  2. सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मोहन भागवत से मिलेंगे समुदाय प्रतिनिधि।

  3. सिलीगुड़ी में परामर्श सम्मेलन में उठा सुरक्षा और शिक्षा का मुद्दा।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। बंगाल में चर्चों, प्रार्थना सभाओं और पादरियों पर कथित हमलों को लेकर ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने चिंता जताई है।

समुदाय के प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर ईसाई समुदाय की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की अपील करेंगे।

इस मुद्दे पर शनिवार को सिलीगुड़ी स्थित डॉन बास्को स्कूल में बंगीय ख्रीस्तीय परिषद और वेस्ट बंगाल एसोसिएशन ऑफ क्रिश्चियन स्कूल्स के संयुक्त तत्वावधान में परामर्श सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रमुख मिशनरी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। आयोजकों में से एक ने बताया कि न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान भागवत की हालिया टिप्पणियों से प्रेरित होकर उनसे मिलने का समय मांगा जाएगा। प्रतिनिधि उनसे ईसाई समुदाय की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप की अपील करेंगे।

सम्मेलन के बीच नदिया जिले के कृष्णानगर स्थित सेंट लुइस कैथोलिक चर्च में शुक्रवार को तोड़फोड़ का मामला भी सामने आया। आरोप है कि धर्मांतरण के आरोपों को लेकर कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। इससे पहले दांतन और उलुबेरिया में भी प्रार्थना सभाओं में हमलों और पादरियों को धमकाने के मामले उठाए गए थे।