विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में एक चरण में होंगे चुनाव? सीईओ कार्यालय ने ECI के सामने रखा प्रस्ताव

Published: Sat, 07 Feb 2026 04:00 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) का कार्यालय आगामी विधानसभा चुनाव एक चरण में कराने का प्रस्ताव चुनाव आयोग ...और पढ़ें

सीईओ कार्यालय ने एक चरण में चुनाव का प्रस्ताव दिया।

सीईओ कार्यालय ने एक चरण में चुनाव का प्रस्ताव दिया।

HighLights

  1. सीईओ कार्यालय ने एक चरण में चुनाव का प्रस्ताव दिया।

  2. पहले भी बंगाल में एक चरण में मतदान हुआ है।

  3. मतदाता सूची पुनरीक्षण सुनवाई की अवधि बढ़ सकती है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) का कार्यालय राज्य में एक चरण में आगामी विधानसभा (विस) चुनाव चाहता है।

सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल की ओर से इस बाबत चुनाव आयोग के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा। सीईओ कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, बंगाल में एक चरण में विस चुनाव कराने में हर्ज क्या है?

इससे पहले भी यहां एक चरण में मतदान हुआ है। हम इसके लिए तैयार हैं। मालूम हो कि बंगाल में पिछला यानी 2021 का विस चुनाव आठ चरणों में हुआ था। 2016 का चुनाव सात व 2011 का छह चरणों में हुआ था।

राज्य में अधिक चरणों में मतदान कराने पर बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी भी प्रश्न उठा चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि अगर 39 लोकसभा सीटों वाले तमिलनाडु में एक चरण में मतदान हो सकता है तो बंगाल में क्यों नहीं?

बढ़ाई जा सकती है एसआइआर की सुनवाई की अवधि

इस बीच सीईओ कार्यालय के सूत्रों के हवाले से खबर है कि बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) संबंधी सुनवाई की अवधि बढ़ाई जा सकती है। सुनवाई की अंतिम तिथि सात फरवरी थी। सीईओ कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि 90 प्रतिशत सुनवाई हो चुकी है।

मालदा, उत्तर कोलकाता व दक्षिण 24 परगना में अभी सुनवाई बाकी है इसलिए इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। इसे सात से बढ़ाकर 10 फरवरी किया जा सकता है। इस कारण अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख भी 14 फरवरी से आगे बढ़ सकती है।