विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal News: बंगाल में बदमाशों के हमले में भाजपा की महिला मंडल अध्यक्ष लहूलुहान, BJP ने तृणमूल पर लगाया आरोप

Published: Sun, 28 Apr 2024 09:29 PM (IST)

Lok Sabha Election दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर थाना इलाके में चुनाव प्रचार कार्य के दौरान बदमाशों के हमले में भाजपा ...और पढ़ें

पोस्टर लगाते समय हमले में लहुलूहान हुई भाजपा की महिला नेता। (फोटो, एक्स)
पोस्टर लगाते समय हमले में लहुलूहान हुई भाजपा की महिला नेता। (फोटो, एक्स)

HighLights

  1. हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  2. पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में आनाकानी का आरोप
  3. पुलिस हमलावरों को बचाने का प्रयास कर रही- देबश्री

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर थाना इलाके में चुनाव प्रचार कार्य के दौरान बदमाशों के हमले में भाजपा की एक महिला मंडल अध्यक्ष लहूलुहान हो गईं। उनका सिर फट गया। घायल कसबा मंडल अध्यक्ष सरस्वती सरकार को कई टांके लगाए गए हैं। हमले में दो अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हो गए।

घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। भाजपा ने इस हमले के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि तृणमूल ने आरोपों को खारिज किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह घटना उस समय घटी जब मंडल अध्यक्ष सरस्वती सरकार कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दक्षिण कोलकाता से भाजपा प्रत्याशी देबश्री चौधरी के समर्थन में पोस्टर लगा रही थीं।

सरस्वती के सिर पर चापर से वार

उनका आरोप है कि तभी तृणमूल से जुड़े बदमाशों ने लाठी व हथियारों से हमला कर दिया। कथित तौर पर सरस्वती के सिर पर चापर से वार किया गया, जिसमें उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना के बाद जिला अध्यक्ष अनुपम भट्टाचार्य सहित अन्य भाजपा नेता रात में ही आनंदपुर थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में आनाकानी का आरोप

पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में आनाकानी का भी आरोप है। वहीं, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा प्रत्याशी देबश्री चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को आनंदपुर थाने के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देबश्री चौधरी धरने पर भी बैठ गईं। पुलिस के साथ भी उनकी कहासुनी हुईं। आरोपितों को अविलंब गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम देकर उन्होंने धरना खत्म किया।

पुलिस हमलावरों को बचाने का प्रयास कर रही- देबश्री

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हमलावरों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्थानीय तृणमूल पार्षद सुशांत घोष पर पुलिस को प्रभावित करने का आरोप लगाया। इस बीच रविवार रात पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इधर, इस घटना को लेकर भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख व बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने भी एक्स पर ममता सरकार को घेरते हुए कहा कि बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: 'आतंकवाद के खिलाफ नरम रुख वाली सरकार चाहती हैं ममता', नड्डा बोले- बंगाल में माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं