विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल बेहला कांड: तीन आरोपितों को पुलिस ने बिना शर्ट, नंगे पैर घुमाया

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:47 PM (IST)

कोलकाता के बेहला में युवक को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को घटना के पुनर्निर्माण के लिए बिना शर्ट और नंगे पैर घुमाया।

तीन आरोपितों को पुलिस ने बिना शर्ट घुमाया। (आईएएनएस)

तीन आरोपितों को पुलिस ने बिना शर्ट घुमाया। (आईएएनएस)

HighLights

  1. पुलिस ने बेहला कांड के तीन आरोपितों को घुमाया।

  2. घटना के पुनर्निर्माण के लिए बिना शर्ट, नंगे पैर परेड।

  3. नाबालिग लड़की के पिता, मामा और एक अन्य आरोपित शामिल।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। बेहला के सरसुना इलाके में युवक, उसके पिता और दोस्त को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को घटना के (री-क्रिएशन) पुनर्निर्माण के लिए मौके पर ले जाते समय नाबालिग लड़की के पिता, मामा और एक अन्य आरोपित को कमर में रस्सी बांधकर और बिना शर्ट नंगे पैर घुमाया।

गौरतलब है कि गत 25 अक्टूबर को सरसुना थाना क्षेत्र का एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने खालपार मैदान में गया था।

आरोप है कि दोनों को साथ देखकर नाबालिग के मामा के एक परिचित ने इसकी जानकारी लड़की के परिवार को दे दी। इसके बाद बंदूक का भय दिखाकर युवक, उसके दोस्त और पिता को निर्वस्त्र अवस्था में करीब 50 मीटर तक चलाया गया।

पुलिस ने मामले में नाबालिग की मां, पिता, मामा और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस व्यक्ति ने घटना का कथित तौर पर वीडियो बनाया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था।