विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा पंडालों में अब नहीं होगी VIP लाइन, चोरबागान भगदड़ के बाद बंगाल सरकार का बड़ा फैसला

Published: Sun, 18 Oct 2026 03:19 PM (IST)

चोरबागान भगदड़ के बाद बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा पंडालों में वीआईपी प्रवेश व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब सभी ...और पढ़ें

दुर्गा पूजा पंडालों में अब नहीं होगी वीआईपी लाइन (फोटो- PTI)

दुर्गा पूजा पंडालों में अब नहीं होगी वीआईपी लाइन (फोटो- PTI)

HighLights

  1. वीआईपी प्रवेश व्यवस्था समाप्त, सभी के लिए एक कतार।

  2. चोरबागान भगदड़ से सबक लेकर लिया गया फैसला।

  3. घटना की जांच हेतु तथ्य-जांच टीम का गठन।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए बंगाल सरकार ने कोलकाता के प्रमुख दुर्गापूजा पंडालों में वीआइपी प्रवेश व्यवस्था समाप्त करने का फैसला किया है। अब पूजा पंडालों में कोई वीआइपी कतारें नहीं होगी।

अब सभी लोगों को एक ही कतार से प्रवेश करना होगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को राज्य पुलिस मुख्यालय भवानी भवन में पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के बाद इसकी घोषणा की।

भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि चोरबागान की घटना से सबक लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रमुख पूजा पंडालों में प्रवेश व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए वीआइपी और आम लोगों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था नहीं रहेगी।

घटना की जांच के लिए गठित होगी तथ्य-जांच टीम

मुख्यमंत्री ने भगदड़ की परिस्थितियों और उसके कारणों की जांच के लिए एक तथ्य-जांच टीम गठित करने की भी घोषणा की। इस टीम में कोलकाता पुलिस, कोलकाता नगर निगम और अग्निशमन विभाग के प्रतिनिधियों को शामिल नहीं किया जाएगा। टीम घटना से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल करेगी, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।