अवैध संबंध में रोड़ा बने पति को किया अधमरा
-मरा समझ डानकुनी इलाके में फेंकने का प्रयास - पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी जागरण सं
-मरा समझ डानकुनी इलाके में फेंकने का प्रयास
- पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी
में जुटी
जागरण संवाददाता, हावड़ा : पड़ोसी के साथ पत्नी का अवैध संबंध होने की जानकारी मिलना पति लिए काफी महंगा साबित हुआ। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को घायल कर उसे किसी सड़क के किनारे ठिकाने लगाने का असफल प्रयास किया। जहां पति अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है वहीं पत्नी प्रेमी के साथ फरार बताई गई है। मालीपांचघड़ा थाने की पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घुसुड़ी बाजार के एक किराए के मकान में बिंदु सेठ पत्नी पूजा सेठ और दो बच्चों के साथ रहता है। वह बिहार से आकर पिछले आठ महीने से इस इलाके में रह रहा है। बताया गया है कि वह मजदूर का काम करता है। उसके घर में न होने पर दीपक जायसवाल नामक व्यक्ति का आना जाना होता था। इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध कायम हो गया। बताया गया है कि 15 जून को बिंदू को पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी मिली। इसे लेकर दंपती के बीच झगड़ा हुआ। बताया गया है कि 16 जून तड़के जब वह घर में सो रहा था उसी समय पूजा अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया। उसे मरा समझकर पत्नी व उसके प्रेमी एक वाहन से लेकर उसे डानकुनी ले गये। उनकी मंशा थी कि सड़क के किनारे उसे फेंककर वे चले आएंगे लेकिन उन्हें उसे ठिकाना लगाने का मौका ही नही मिला। बताया गया है कि इसके बाद वे उसे लेकर कलकत्ता मेडिकल अस्पताल में चले आये। अस्पताल में दोनों अपना परिचय देवर भाभी के रूप में देने के बाद उसे भर्ती करा दिए। इसके बाद वहा से फरार हो गये। इस बात की जानकारी जब बिंदु के घर वालों को चली तो वे थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है।