विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट जेल में डायरिया का प्रकोप, 18 कैदी बीमार

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:20 PM (IST)

उत्तर 24 परगना जिले की बशीरहाट जेल में 18 कैदी डायरिया की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ...और पढ़ें

बशीरहाट जेल में 18 कैदी डायरिया से बीमार

बशीरहाट जेल में 18 कैदी डायरिया से बीमार

HighLights

  1. बशीरहाट जेल में 18 कैदी डायरिया से बीमार

  2. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल का दौरा किया

  3. भोजन से विषाक्तता की आशंका, जांच जारी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले की बशीरहाट जेल में 18 कैदी डायरिया की चपेट में आ गए हैं। पिछले कई दिनों से कैदियों में पेट की बीमारी के मामले सामने आ रहे थे।

धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई। सूचना मिलने पर बशीरहाट स्वास्थ्य जिले के उप मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अनुपम भट्टाचार्य चिकित्सकों के साथ जेल में पहुंचे और कैदियों की स्वास्थ्य जांच की।

चिकित्सकों ने बीमार कैदियों को दवाएं दी हैं। भोजन से विषाक्तता की आशंका जताई गई है, लेकिन जेल प्रशासन ने इस आरोप को खारिज किया है। मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम ने जेल का दौरा किया है।