गर्भवती महिलाओं को विशेष खाद्य पैकेज देगी सरकार
राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग ने गर्भवती महिलाओं के लिए एक वर्ष का विशेष खाद्य पैकेज तैयार किया है।
By Edited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 05:32 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 10:35 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता। राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग ने गर्भवती महिलाओं के लिए एक वर्ष का विशेष खाद्य पैकेज तैयार किया है। पैकेज के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था की अवधि के दौरान और प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को विशेष खाद्य पदार्थ मुहैया कराया जाएगा।
इसका लाभ 10,000 महिलाओं को मिलेगा। संबंधित पैकेज के संदर्भ में बीते 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री ने जानकारी दी थी।
वहीं रविवार को इस बाबत विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उक्त पैकेज में 2 किलो दाल, 5 किलो चावल, 2 किलो आटा और 1 किलो सोयाबीन शामिल होगा।
जरूरतमंद महिलाओं की सूची महिला और बाल विकास और सामाजिक कल्याण विभाग की मदद से तैयार की गई है। अगले साल, पैकेज में 10,000 और महिलाएं शामिल की जाएंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें