माकपा नेता की टिप्पणी पर बजरंग दल का विरोध, हनुमान चालीसा पाठ से गरमाई सियासत
पश्चिम मेदिनीपुर में भाकपा नेता स्वपन बंद्योपाध्याय की हनुमान चालीसा पर टिप्पणी के विरोध में बजरंग दल ने माकपा कार्यालय के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

माकपा कार्यालय के सामने बजरंग दल का हनुमान चालीसा पाठ। (फाइल फोटो)
HighLights
स्वपन बंद्योपाध्याय की टिप्पणी के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन।
पश्चिम मेदिनीपुर में माकपा कार्यालय के सामने हनुमान चालीसा पाठ।
बजरंग दल ने माफी की मांग की, राजनीतिक विवाद गहराया।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम मेदिनीपुर में एक सभा के दौरान भाकपा के राज्य सचिव स्वपन बंद्योपाध्याय की हनुमान चालीसा को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में बजरंग दल ने बांकेबिहारी में माकपा जिला कार्यालय के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
स्वपन ने कहा था कि वे हनुमान या हनुमान की पार्टी को नहीं मानते, बल्कि मार्क्सवाद, लेनिनवाद और गांधीवाद का अध्ययन करते हैं।
बजरंग दल के बप्पा दास ने स्वपन से टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि माफी नहीं मांगने पर संगठन के पास ‘दवा’ तैयार है। इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में विवाद पैदा हो गया है।
बजरंग दल ने इसे शांतिपूर्ण विरोध बताते हुए कहा कि राजनीतिक विचारधारा की आलोचना की जा सकती है, लेकिन धार्मिक आस्था का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
