Move to Jagran APP

जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

मालदा जिले में पुलिस ने जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 29 Mar 2018 11:01 AM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 11:01 AM (IST)
जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

कोलकाता, जेएनएन। मालदा जिले में पुलिस ने जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3 लाख 94 हजार के जाली नोट बरामद हुए हैं। गिरफ्तार तस्कर जाली नोटों को बांग्लादेश से लाकर भारत के विभिन्न राज्यों में खपाने का काम करता था।

loksabha election banner

सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात इंग्लिश बाजार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे 34 के पास रखबाड़ी इलाके में छापा मारकर जलील शेख (23) नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के मंडा का रहने वाला है।

तलाशी में उसके पास से 2-2 हजार वाले 3 लाख 94 हजार के जाली नोट बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार जब्त नोटों को जलील शेख सूरत (गुजरात) के बाजार में खपाने के लिए ले जाने की फिराक में था। वह जाली नोटों को बांग्लादेश से लाकर भारत के विभिन्न राज्यों में पहुंचाने का काम करता था। बुधवार को पुलिस ने आरोपित को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यांे की तलाश शुरू कर दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.