विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनुब्रत मंडल ने छोड़ा ममता का साथ, ऋतब्रत खेमे में हुए शामिल

Published: Sat, 11 Jul 2026 08:50 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी अनुब्रत मंडल अब ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में शामिल हो गए हैं।

ऋतब्रत खेमे में शामिल हुए अनुब्रत मंडल। (पीटीआई)

ऋतब्रत खेमे में शामिल हुए अनुब्रत मंडल। (पीटीआई)


HighLights

  1. अनुब्रत मंडल ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ा।

  2. ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में शामिल, बने बीरभूम जिला अध्यक्ष।

  3. पार्टी रणनीति से असहमति और पारिवारिक कारण बने बदलाव की वजह।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले अनुब्रत मंडल अब उनसे अलग होकर ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में शामिल हो गए हैं। उन्हें तृणमूल का बीरभूम जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी ने अनुब्रत को ऋतब्रत खेमे में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरी ओर शनिवार को ऋतब्रत खेमे की कार्यसमिति की बैठक टीएमसी के पूर्व विधायक निर्मल घोष को भी देखा गया।

अनुब्रत मंडल लंबे समय तक ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते रहे। राजनीतिक और कानूनी विवादों के दौरान भी ममता ने कई बार सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन किया था। अनुब्रत भी लगातार ममता के प्रति अपनी निष्ठा जताते रहे, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद उनके बयानों में बदलाव दिखाई देने लगा।

उन्होंने कई मुद्दों पर पार्टी की रणनीति पर असहमति जताई और सम्मान नहीं मिलने पर संगठन छोड़ने के संकेत भी दिए थे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अनुब्रत के खिलाफ चल रहे मामलों के अलावा परिवार से जुड़े कारण भी इस फैसले के पीछे हो सकते हैं। अनुब्रत की बेटी सुकन्या मंडल को भी मवेशी तस्करी मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।