विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीरभूम में अनुब्रत मंडल के सामने तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़, तीन युवक हिरासत में

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:15 PM (IST)

चुनाव परिणाम के बाद सिउड़ी स्थित तृणमूल कार्यालय पहुंचे अनुब्रत मंडल के सामने तीन युवकों ने तोड़फोड़ की, जिसमें उन्हें ...और पढ़ें

तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़। (फाइल)

तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़। (फाइल)

HighLights

  1. सिउड़ी तृणमूल कार्यालय में अनुब्रत मंडल के सामने तोड़फोड़ हुई।

  2. तीन युवकों ने तृणमूल के 15 साल के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

  3. पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया, घटना की जांच जारी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पहली बार बुधवार को सिउड़ी के तृणमूल कार्यालय पहुंचे ऋतब्रत गुट के तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल के सामने तीन युवकों ने तोड़फोड़ की।

सिउड़ी पुराने बस स्टैंड के पास स्थित पार्टी कार्यालय में अचानक पहुंचे युवकों ने लाठी और पेड़ की मोटी डाल से तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के दौरान अनुब्रत को मामूली चोट लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लिया है।

अनुब्रत स्थानीय नेताओं से बातचीत कर पार्टी कार्यालय की स्थिति का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान तीन युवक अंदर घुस आए और एसी, कांच की खिड़कियों, टेबल-कुर्सियों के साथ अनुब्रत के सामने रखी कांच की मेज भी तोड़ दी।

अनुब्रत के साथ मारपीट नहीं हुई, लेकिन उन्हें दोबारा आने पर देख लेने की धमकी देने का आरोप है। घटना के बाद उन्होंने पुलिस सुरक्षा मांगी। पुलिस वैन उन्हें सुरक्षा में बोलपुर की ओर ले गई।

15 साल के शासन के अत्याचार का आरोप

हिरासत में लिए गए युवकों ने दावा किया कि तृणमूल के 15 साल के शासन के दौरान उन्हें विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित और शोषित किया गया।

उन्होंने इसे उसी गुस्से का परिणाम बताया और खुद को किसी राजनीतिक दल से जुड़ा होने से इन्कार किया। हालांकि, पुलिस द्वारा उन्हें ले जाए जाने के दौरान उनके मुंह से ‘जय श्रीराम’ के नारे सुनाई देने का अनुब्रत समर्थकों ने दावा किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।