बंगाल:अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया सड़क जाम, अधिकांश का स्टेटस ‘अंडर प्रोसेस’
पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की राशि खाते में न आने से नाराज महिलाओं ने हावड़ा के उदयनारायणपुर में सड़क ...और पढ़ें

अन्नपूर्णा योजना की राशि न मिलने पर महिलाओं का प्रदर्शन
HighLights
अन्नपूर्णा योजना की राशि न मिलने पर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
हावड़ा के उदयनारायणपुर में महिलाओं ने सड़क जाम कर यातायात रोका।
अधिकांश लाभार्थियों के आवेदन का स्टेटस 'अंडर प्रोसेस' दिख रहा है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को अन्नपूर्णा योजना की 3,000 रुपये की राशि खाते में आने की बात कही गई थी, लेकिन 19 सितंबर तक पैसा नहीं मिलने पर शनिवार को हावड़ा के उदयनारायणपुर में महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं में अधिकांश का आवेदन स्टेटस ‘अंडर प्रोसेस’ दिख रहा है। महिलाओं ने उदयनारायणपुर से पुरशुड़ा जाने वाली सड़क पर लेबूतला और झाउतला में करीब आधे घंटे तक यातायात रोका।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मांगी गई सभी जानकारी और दस्तावेज जमा करने के बावजूद उनके खातों में अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं पहुंची है। प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है।
सूचना मिलने पर उदयनारायणपुर प्रखंड प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाओं ने जाम समाप्त कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राशि नहीं मिलने पर आगे बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
डीबीटी और सत्यापन के कारण अटकी राशि
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कुछ लाभार्थियों के खातों में डीबीटी लिंक नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। वहीं, कुछ आवेदनों में जानकारी सही ढंग से दर्ज नहीं होने के कारण स्टेटस ‘अंडर प्रोसेस’ या ‘फार फर्दर वेरिफिकेशन’ दिख रहा है। कुछ लाभार्थियों का स्टेटस ‘अप्रूव’ होने के बावजूद खाते में राशि नहीं पहुंची है।
पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को आश्वासन दिया कि जो लोग योजना के लिए पात्र हैं, उनके खातों में राशि पहुंचाई जाएगी। इसके बाद महिलाओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
बताते चलें कि गुरुवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में पहली बार अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाया गया था। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अन्नपूर्णा योजना के तहत 1.58 करोड़ महिलाओं के खातों में उस दिन इस महीने की तीन-तीन हजार रुपये की राशि हस्तांतरित करने का दावा किया था।
