विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी को डी. लिट की उपाधि नहीं देगा रवींद्र भारती विवि

By JagranEdited By:
Published: Sun, 29 Apr 2018 12:00 PM (IST)

-राज्यपाल के निर्देश पर सूची से हटाया गया अमिताभ का नाम - आठ मई को दीक्षांत समारोह में उन

बिग बी को डी. लिट की उपाधि नहीं देगा रवींद्र भारती विवि
बिग बी को डी. लिट की उपाधि नहीं देगा रवींद्र भारती विवि

-राज्यपाल के निर्देश पर सूची से हटाया गया अमिताभ का नाम

- आठ मई को दीक्षांत समारोह में उनके अनुपस्थित रहने की वजह से हटाया गया नाम

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : रवींद्र भारती विश्वविद्यालय ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को डी. लिट की मानद् उपाधि देने का फैसला वापस ले लिया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने अमिताभ का नाम इस साल डी. लिट पाने वालों की सूची से हटा दिया है। शनिवार को विवि के कुलपति सब्यसाची बसु राय चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में अनुपस्थित रहने वाले किसी भी व्यक्ति को यह मानद् उपाधि नहीं देने को कहा है। अमिताभ बच्चन ने पहले ही बता दिया था कि वह शूटिंग संबंधी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के चलते 8 मई को विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षात समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसे में राज्यपाल के निर्देश के बाद बिग बी का नाम सूची से हटा दिया गया है।

कुलपति ने बताया कि दीक्षात समारोह में जिन अन्य मशहूर हस्तियों को डी. लिट की मानद उपाधि दी जाएगी, उनमें लेखिका नबनीता देव सेन, चित्रकार जतिन दास और शास्त्रीय गायक पंडित अमिय रंजन बंद्योपाध्याय शामिल हैं।

दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के जोड़ासांको कैंपस में आयोजित होगा, जो कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर का पैतृक आवास है। 9 मई को रवींद्र जयंती से एक दिन पहले यह दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। चौधरी ने बताया कि दीक्षांत समारोह के मौके पर मशहूर चित्रकार रॉबिन मंडल को हीराचंद डागर मेमोरियल अवार्ड, गायक रुमा गुहा ठाकुरता और मूर्तिकार निरंजन प्रधान को पश्चिम बंगाल राज्य एकेडमी ऑफ डास ड्रामा म्यूजिक एवं विजुअल आर्ट्स पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही नृत्यागना पूर्णिमा घोष और नाट्य हस्ती पंकज कुमार मुंशी को भी इस मौके पर राज्य साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।