विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता: चोरबागान हादसे में घायल हुए लोगों से मिलेंगे अमित शाह, अब तक 19 लोगों की मौत

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:26 AM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा में हुई भगदड़ के पीड़ितों से मिलने जाएंगे, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हुए हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अमित शाह कोलकाता भगदड़ पीड़ितों से मिलने जाएंगे।

  2. चोरबागान दुर्गा पूजा में 19 लोगों की मौत हुई।

  3. गृह मंत्री ने अपने सभी पूर्व कार्यक्रम टाले।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। दुर्गा पूजा के मौके पर पश्चिम बंगाल में हुए हादसे में पीड़ितों से मिलने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की शाम से ही कोलकाता में हैं। कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई है और 25 घायल हुए हैं।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को भगदड़ में घायलों से मिलने के लिए अपने कार्यक्रमों में बदलाव किया है। वो इस घटना की वजह से अपने पहले से तय पूजा कार्यक्रमों को एक दिन के लिए टाल दिया है।

शनिवार की शाम पहुंचे कोलकाता

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम कोलकाता पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मध्य कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट इलाके में स्थित कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जा सकते हैं। हादसे में घायल हुए ज्यादातर पीड़ितों का यहीं पर इलाज चल रहा है। हालांकि उनके बदले हुए आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है।

ट्वीट कर जताई संवेदना

अमित शाह के ट्रॉमा सेंटर जाने की बात सामने आ रही है लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक स्थिति साफ नहीं की गई है। एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में दो घायलों का इलाज चल रहा है। इससे पहले अमित शाह ने पूजा में मची भगदड़ पर ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि मुझे भगदड़ की खबर मिली है, मैंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की है। जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रशासन को हर संभव मदद के लिए लगाया गया है। उन्होंने अपने सभी कार्यक्रमों को टाल कर पहले घायलों से मिल की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वस्थ दें।

क्यों हुई भगदड़

पूजा में भगदड़ की जो वजह सामने आ रही है वो भीड़ और बारिश बताई जा रही है। भारी भीड़ और बारिश की वजह से हालात बिगड़ने लगे। बारिश के शुरू होते ही पंडाल के बाहर लाइन में इंतजार कर रहे लोग बारिश से बचने के लिए अंदर की आने लगे। कुछ लोग इस दौरान दौड़ने लगे। इसी वक्त कुछ लोग सीढ़ी से गिरे तो कुछ लोग सड़क पर गिरे जिससे भगदड़ मच गई।

वहीं, बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। भट्टाचार्य ने दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाना की बात पर भी जोर दिया।