विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amit Shah In Bengal: 'हम तभी राहत की सांस लेंगे जब...' उत्तर 24 परगना में ममता सरकार के खिलाफ गरजे अमित शाह

Published: Sun, 27 Oct 2024 02:40 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2024 02:54 PM (IST)

Amit Shah In Bengal गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल यात्री टर्मिनल भवन ...और पढ़ें

Amit Shah In Bengal: उत्तर 24 परगना जिले में अमित शाह ने कई परियोजनीओं का उद्घाटन किया।(फोटो सोर्स: एएनआई)
Amit Shah In Bengal: उत्तर 24 परगना जिले में अमित शाह ने कई परियोजनीओं का उद्घाटन किया।(फोटो सोर्स: एएनआई)

HighLights

  1. पीएम मोदी ने आंतरिक सुरक्षा, सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाया: अमित शाह
  2. पिछले 10 वर्षों में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ने प्रगति की है: अमित शाह

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल यात्री टर्मिनल भवन और मैत्री द्वार के उद्घाटन करते ही घुसपैठ को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा बंगाल में सत्ता में आई तो घुसपैठ रोक देंगे।

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता 2026 में परिवर्तन लाएं। हम तभी राहत की सांस लेंगे जब हम सत्ता में आने पर घुसपैठ रोकेंगे। घुसपैठ रुकेगी तो ही बंगाल में शांति लौटेगी। लैंड पोर्ट अथॉरिटी कई विकास कार्य कर रही है।

उन्होंने ने कहा कि मैंने साथी मंत्री शांतनु ठाकुर से पूछा कि बांग्लादेश से कितने लोग इलाज के लिए आते हैं? उन्होंने कहा कि कल्याणी एम्स में लगभग हर दिन कम से कम पांच से छह हजार लोग इलाज के लिए आते हैं। फलस्वरूप हमारी आय बढ़ती है।

बंगाल के लोगों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य योजना का लाभ: अमित शाह 

शाह ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदीजी ने विभिन्न क्षेत्रों में नई शुरुआत की है। स्वास्थ्य योजना में प्रत्येक को पांच लाख रुपये का लाभ मिलते हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट का फायदा बंगाल के लोगों को नहीं हो रहा है, लेकिन चिंता न करें, अगर 2026 में भाजपा सत्ता में आई तो आपको भी इस योजना का लाभ मिलेगा। आज जतिन दास का जन्मदिन है। मैं उनका सम्मान करता हूं। आज यहां एकीकृत चेक पोस्ट, यात्री टर्मिनल, मैत्री द्वार का उद्घाटन किया गया। यह छोटी सी बात लग सकती है, लेकिन इससे साबित होता है कि हमारे प्रधानमंत्री कितने दूरदर्शी हैं कि वह चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हैं।

शाह ने कहा,"लैंड पोर्ट का उद्घाटन यह दर्शाता है कि कैसे पीएम मोदी अपने विजन के माध्यम से सभी क्षेत्रों में जान फूंक रहे हैं। वे नई शिक्षा नीति लेकर आए।"

पिछले 10 साल में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ने प्रगति की: अमित शाह 

गृह मंत्री ने आगे कहा, पीएम मोदी ने आंतरिक सुरक्षा, सीमाओं की सुरक्षा और खेलों में कई नई शुरुआत की और इतना ही नहीं, उन्हें तार्किक परिणति तक पहुंचाया और सफल बनाया। पिछले 10 वर्षों में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ने प्रगति की है। इससे क्षेत्र की समग्र समृद्धि में मदद मिलेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लैंड पोर्ट पेट्रापोल दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा लैंड पोर्ट है। ये भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और वाणिज्य के लिए एक अहम प्रवेश द्वार है।

यह भी पढ़ेंWest Bengal By election: TMC ने जारी की पहली लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम का एलान